Shaitaan Movie Review: मूवी की कहानी और 5 बेस्ट हॉरर फिल्में हिंदी

हैलो दोस्तों। क्या आपको हॉरर फिल्मे पसंद है? अगर हाँ तो ये फिल्म आप जरूर देखना। “शैतान” मूवी का नाम सुनते ही मन मे एक शैतान की झलक सी बन जाती है और साथ ही यह एक्साइटमेंट बढ़ जाती है की आखिर इस मूवी की कहानी क्या है? ज्यादातर लोगों को हॉरर मूवी थ्रिलर और मिस्टरी के साथ पसंद आती है और यह मूवी उन मे से एक ही है। हॉरर मूवी को देखने का मजा भी तब आता है जब दर्शकों को डर महसूस होने लगे और शैतान मूवी को देखते समय आप खुद डर को महसूस करोगे। तो चलिए बात करते है मूवी के बारे मे।

“शैतान” मूवी के डायरेक्टर विकाश बहल है। यह मूवी 8 मार्च को रिलीज हुई है। यह मूवी हॉरर मिस्टरी से भरी हुई है। इस मूवी मे स्टार अजय देवगन , आर माधवन, जानकी बोदीवाला, ज्योतिका मुख्य किरदार मे नजर या रहे है। सूत्रों से पता से पता चला है की “शैतान” मूवी गुजराती मूवी “वश” का रीमेक है, परंतु इन दोनों मूवी मे थोड़ा डिफरेंस है। “शैतान” मूवी मे ब्लैक मैजिक दिखाया गया है। यह मूवी काफी रोमांचक है। इस मूवी को देखते समय आपके रोंगटे तक खड़े हो सकते है।

शैतान मूवी को काफी हॉरर लुक दिया है

मूवी की कहानी कुछ इस तरह से स्टार्ट होती है कबीर (अजय देवगन) जों की एक चार्टर्ड अकाउन्टन्ट है वह अपनी फॅमिली के साथ छुट्टी मनाने के लिए फार्म्हाउस जाता है, कबीर से गलती यह हो जाती है की वह वनराज (आर माधवन) से मदद मांग लेता है। तब वनराज की नजर कबीर की बेटी पर पड़ती है और वह उसे अपने साथ ले जाना चाहता है। जब कबीर अपनी फॅमिली की साथ घर पहुचता है तो उसे घर पर कोई मेहमान दिखाई देता है। वह मेहमान वनराज होता है जों कबीर की बेटी जानवी को अपने वशीकरण जादू से वश मे कर लेता है।

जानवी वनराज (आर माधवन) की कठपुतली बन जाती है, जों भी वनराज उसे करने को कहता है वो वही करती है। जानवी कभी अपनी जान को खतरे मे डालती है तो कभी अपने परिवार के सदस्यों की जान के पीछे पड़ जाती है। वनराज के कहने पर जानवी अपने छोटे भाई को मारने के लिए पीछे पड़ जाती है। जानवी के माता पिता बेबस और लाचार होते है। अपने बच्चे को ऐसी कन्डिशन मे कोन माता पिता देख सकता है। जानवी के माता पिता उसे कैसे वनराज के चंगुल से बचाते है, यह तो आपको मूवी देखकर ही पता चलेगा। बाकी कुछ भी हो मूवी काफी मिस्टरी से भरी है और वनराज ने मूवी को काफी हॉरर लुक दिया है।

Also Check: 10 Best Indian Web Series – Mirzapur, The Family Man, Asur…

Also Check: 10 Best Comedy Movies of Salman Khan You Can Watch in 2024

दर्शकों के मन मे डर पैदा करने मे कामयाब हुई शैतान

“शैतान” मूवी मे वशीकरण परक्रिया और काला जादू को दिखाया गया है, मूवी मे दिखाया गया है की कैसे वनराज (आर माधवन) एक हस्ते खेलते परिवार की जिंदगी मे उथल पुथल मचा देता है। मूवी मे जब वनराज (आर माधवन) की एंट्री होती है तभी मूवी मे रोमांच आता है। वनराज कबीर (अजय देवगन) की बेटी जानवी को वशीकरण से अपने वष मे कर लेता है और फिर उसे जों भी करने को कहता है वह करती है क्यूंकी वह वनराज के वश मे हो जाती है। वनराज से ही मूवी मे हॉरर सीन क्रीऐट होते है।

मूवी मे आर माधवन की ऐक्टिंग इतनी जबरदस्त है की दर्शक खुद उनकी तारीफ करेंगे। जानवी(जानकी बोदीवाला) ने तो अपने किरदार को इतना बखूबी निभाया है की वो काबिल ए तारीफ है, इतनी चोटी सी उम्र मे इतनी बेहतरीन ऐक्टिंग सकिल बहुत काम लोगों मे देखने को मिलती है। कबीर और ज्योति (अजय देवगन और ज्योतिका) ने अपने माता पिता के किरदार को पूरा फ़ील करके निभाया है, फिल्म मे वो दोनों बहुत ही बेबस, लाचार और चिंता से ग्रस्त दिखाई देंगे, पर जों भी मूवी मे सभी किरदारों ने अपना रोल बहुत अच्छे से निभाया है और सबसे ज्यादा अगर मूवी मे मजा आया है तो उसका क्रेडिट आर माधवन यानि वनराज को जाता है जों अपने काले जादू से इस मूवी मे रोमांच पैदा करते है और दर्शकों के मन मे डर पैदा करने मे कामयाब होते है।

5 बेस्ट हॉरर फिल्में हिंदी

  1. Raj
  2. Bhoot
  3. 1920
  4. Darna Mana hai
  5. Bhool Bhulaiyaa

1. Raj – राज

राज मूवी सन 2002 मे आई थी। इस फिल्म के निर्माता विक्रम भट्ट है। यह एक हॉरर मूवी थी और इस मूवी मे डीनो मोरिया और बिपाशा बसु और मालिनी शर्मा मुख्य किरदार मे थे। यह मूवी उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। यह फिल्म इतनी डरावनी है की आप इसे अकेले देख नहीं सकते। मूवी की स्टोरी भी काफी सस्पेन्स भरी है।

2. Bhoot – भूत

“भूत” फिल्म 2003 मे रिलीज हुई थी और यह बॉलीवुड की डरावनी फिल्मों मे से एक है। इस मूवी के निर्माता राम गोपाल वर्मा है। इस मूवी मे स्वाती(उर्मिला मतोंडकर) और विशाल (अजय देवगन) एक नए घर मे शिफ्ट होते है, जहा किसी आत्मा का साया था। धीरे ढहेरे स्वाती के व्यवहार मे बदलाव आता है जिसे विशाल को महसूस होता है कुछ तो दिक्कत है। यह मूवी इतनी डरावनी है की आपके रोंगटे खड़े कर देगी।

3. 1920 – १९२०

जब बात हॉरर मूवी की हो तो 1920 को कोई कैसे भूल सकता है। इस मूवी मे लिसा (अदाह शर्मा ) और अर्जुन (राजनीस दुग्गल) एक दूसरे से बेहद प्यार करते है और अर्जुन लिसा के पीछे अपने परिवार को छोड़ देता और और उसके साथ पालमपुर के घर मे रहने लगता है, व्हा उसकी पत्नी के पीछे एक आत्मा लग जाती है जिससे कहानी मे डर पैदा होता है। यह फिल्म काफी डरावनी है और अदाह शर्मा मे जब भूत प्रवेश करता है तब वह सीन देखने मे बहुत दर लगता है।

4. Darna mana hai – डरना मना है

इस मूवी को कोई कैसे भूल सकता है। इस मूवी के तो नाम से ही पता चल जाता है की मूवी मे कुछ तो है जों मन मे डर पैदा करेगा यह मूवी 2003 मे आई थी और इस मूवी के निर्माता राम गोपाल वर्मा है। इस मूवी मे सैफ अली खान, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका मे है। यह मूवी एक सस्पेन्स क्रीऐट करती है, दर्शक के मन मे ये रहेगा की आगे क्या होगा। अगर आपको हॉरर मूवी पसंद है तो ये मूवी जरूर देखना।

5. Bhool Bhulaiyaa – भूल भुलैया

“भूल भुलैया” एक हॉरर फिल्म है। यह फिल्म 12 अकतूबर 2007 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म मे विद्या बालन के मँजोलिका वाले अवतार को कोई कैसे भूल सकता है, यह मूवी काफी मिस्टरी से भरी हुई थी और स्टार्टिंग मे तो ये ही नहीं पता चलता की मूवी मे जों भी घटनाए होती है आखिर वह कोन करता है। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Leave a Comment